Tuesday, 1 August 2017

मितालि राज को मिला BMW कार ।।महिला क्रिकेट का मनोबल बढ़ा

इंग्लैंड में खत्म हुए महिला विश्व कप टूर्नामेंट में देश का दिल जीत कर लौटी भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जोरदार स्वागत अभी जारी है। टूर्नामेंट में फाइनल तक का सफर पूरा करने के बाद टीम पर जमकर पैसा बरसाया जा रहा है और इस बीच कप्तान मिताली को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए नई चमचमाती बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की गई है। उन्हें यह को यह कार जूनियर क्रिकेट टीम के पूर्व सेलेक्टर वी चमुंदेश्वरनाथ ने गिफ्ट की है। मिताली राज को तोहफे में मिली चमचमाती BMW कार महिला विश्व कप टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था और 2005 के बाद पहली बार टीम फाइनल तक पंहुची थी। जब से महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड से लौटी है तब से उन्हें स्पोर्ट्समैन, पॉलिटिशियन और कई सेलेब्रिटिज से कैश प्राइज और गिफ्ट मिल रहे हैं। चमुंदेश्वरनाथ वर्तमान में हैदराबाद बेडमिंटन एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट हैं, जिन्होंने पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकैडमी में कप्तान मिताली राज को ब्लैक BMW 320d गिफ्ट की है। आपको बता दें कि इससे पहले चमुंदेश्वरनाथ ने मिताली को 2007 में शेवरोलेट कार भी गिफ्ट की थी। वहीं, चमुंदेश्वरनाथ ने बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु, रेसलर साक्षी मलिक और जिम्नास्ट दिपा करमाकर को भी BMW कार गिफ्ट कर चुके हैं। इंग्लैंड से लौटने के बाद मिताली राज को तेलंगाना सरकार ने 1 करोड़ रुपये और हैदराबाद के रिहायशी इलाके में एक प्लॉट की भी घोषणा की है लेकिन आपको बता दें कि 2005 में जब महिला क्रिकेट टीम फाइनल तक सफर करके लौटी थी तब आंध्रप्रदेश के सीएम वाईएसआर रेड्डी ने भी ऐसा ही

No comments:

Post a Comment

yari