Thursday, 23 August 2018

Masti with friends at Rock garden








इस बार नीट परीक्षा पेन पेपर मोड पर 5 मई को, एनटीए का निर्णय सराहनीयः शैलेंद्र माहेश्वरी

कोटा, 21 अगस्त। नीट परीक्षा 2019 में भाग लेने वाले विद्यार्थियो के लिए राहतभरी खबर है। मंगलवार को हुई नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की बैठक में अहम फैसला लेते हुए यह राहत दी गई है। अब नीट 2019 की परीक्षा कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) न होकर अब 5 मई को पेन पेपर मोड पर ही आयोजित होगी। एनटीए के इस निर्णय को कॅरिअर पॉइंट के अकादमिक निदेशक शैलेंद्र माहेश्वरी ने छात्रहितों में सराहनीय कदम बताया है। माहेश्वरी ने बताया कि इससे स्टूडेंट को मानसिक तौर पर काफी राहत मिलेगी। इस तरह का सराहनीय कदम जेईई मेन परीक्षा के लिए भी होना चाहिए। कम्प्यूटर बेस टेस्ट होना व एक साल में दो बार परीक्षा का निर्णय ठीक है, लेकिन किसी भी बदलाव में थोड़ी तैयारी की जरूरत होती है।

yari