बता दें कि शमी ने बेटी आयरा के कारण अपने बैंक अकाउंट पर रोक नहीं लगाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हसीन जहां अपने पति शमी के ही डेबिट कार्ड का उपयोग कर रही थीं। हालांकि, अब दोनों के बीच इतनी दूरी बढ़ चुकी है कि शमी ने मंगलवार को अपने बैंक अकाउंट में लेनदेन को लेकर रोक लगा दी।
इससे परेशान होकर हसीन ने मीडिया के सामने आकर अपने पति पर आरोप लगाया कि शमी ने बेटी और घर खर्चे के पैसे निकालने पर भी रोक लगा दी। अगले दिन शमी ने खुलासा किया कि हसीन जहां एक-एक लाख रुपए के दो चेक लेकर बैंक गई थीं। उन्होंने एक लाख रुपए खाते से निकाले। वह मेरे खिलाफ बयान भी दे रही हैं और बोल रही हैं कि ठीक होने की गुंजाइश खत्म सी लग रही है।




